बरेली, मई 12 -- रिठौरा। हिंदुस्तान की खबर के बाद सोमवार को प्रशासन ने मुड़िया अहमदनगर नगर में कब्रिस्तान की दीवार को तोड़कर शमशान का रास्ता साफ कर दिया। उधर, अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने बुलडोजर चलाकर दीवारें ध्वस्त कर दीं। थाना इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर गांव के मोहल्ला खेड़ा में लंबे समय से श्मशान के रास्ते का विवाद चल रहा था। अब वहां किसानों ने कालोनाइजर के साथ मिलकर कालोनियां काट दी और गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से शिकायत की। रविवार को भी एक व्यक्ति का शव ले जाने के लिए विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और राजस्व टीम ने कालोनाइजर का गेट खुलवाकर शव को श्मशान तक पहुंचवाया। हिंदुस्तान ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की। सोमवार को एसडीएम सदर प्रमोद कुमार टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ...