मुड़िया पूर्णिमा मेले में सेवाएं देंगे स्काउट्स एवं गाइड
मथुरा, जुलाई 24 -- गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा स्काउट्स और गाइड के सदस्यों की तैनाती करेगा। इस सेवा शिविर में लगभग 60 स्काउट्स एवं गाइड सदस्य श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। स्वयंसेवक यात्रियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन, निकास एवं प्रवेश मार्ग की जानकारी, पूछताछ, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिला यात्रियों की सहायता, प्राथमिक उपचार, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त (गाइड) एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आगरा गार्गी उमराव के निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.