मुड़िया पूर्णिमा मेला की सफाई व्यवस्था संभालेंगे पंचायत विभाग के 450 कर्मचारी
मथुरा, जुलाई 18 -- गोवर्धन में 23 जुलाई से प्रारंभ होने वाले प्रसिद्ध मुडिया पूर्णिमा मेला के दौरान आने-वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए जिला प्रशासन का प्रत्येक विभाग जुटा हुआ है। ताकि गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। भले ही गोवर्धन का परिक्रमा मार्ग नगरीय क्षेत्र में हो लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत राज विभाग को मेला के दौरान परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर कार्यवाही करते हुए डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने ग्राम पंचायतों के 450 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी गोवर्धन में लगाई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गोवर्धन के मुडिया पूर्णिमा की सफाई व्यवस्था 20 से 30 जुलाई तक दो सिफ्टों में कर्मचारियों को बांट कर करेंगे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.