मुड़ियारी ने रुपवार को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
बलिया, अप्रैल 13 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। 'अहान' क्रिकेट क्लब की ओर से मुड़ियारी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब ताजपुर मुड़ियारी व रुपवार के बीच खेला गया। इसमें मुड़ियारी की टीम ने 38 रनों से रुपवार को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताजपुर मुड़ियारी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुपवार की टीम सात ओवर में सभी विकेट खोकर महज 38 रन बना सकी। इस तरह ताजपुर मुड़ियारी ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मुड़ियारी के रितेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.