मुड़ियाखेड़ा स्कूल में बच्चों को कराया योगाभ्यास
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा और योग सहायक सीमा देवी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाखेड़ा में योग शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं मुद्राओं का अभ्यास भी कराया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना त्रिवेदी व पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कुलदीप ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान को लगातार योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का समापन यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों के साथ किया योगाभ्यास
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.