मुडई प्रहलादनगर में लोगों ने स्वयं नालियों की साफ-सफाई की
एटा, मई 14 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडई प्रहलादनगर में गदंगी से परेशान लोगों ने गुरुवार को स्वयं नाले-नालियों की सफाई का कार्य किया। ग्राम के विशाल लोनी ने बताया कि जलेसर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडई प्रहलादनगर में बीते कई माह से सफाई कार्य न होने से गंदगी व्याप्त थी। जिसके बारे में ग्राम प्रधान को बताया गया। सफाई कर्मचारियों के न आने से नाले-नालियां बंद पड़े हुए थे। जिसकी वजह से नालियों का पानी रास्ते में भर रहा। उससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। ग्राम प्रधान, सफाई कर्मचारियों के सुनवाई न करने पर मजबूरी में ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई कार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- आक्रोशित ग्रामीणों ने नालियों की खुद की सफाई ग्रामीणों के स्वयं सफाई कार्य करने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.