सोनभद्र, अगस्त 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। रायपुर थाना क्षेत्र में जून में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। रायपुर और रामपुर बरकोनिया थाने की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात करीब 12:50 बजे आरोपी को उसके घर के पास गेरुआडीह गांव से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना रायपुर में 18 जून को गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में करियवा यादव उर्फ राजबहादुर निवासी गेरुआडीह, थाना मांडा, प्रयागराज वांछित था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार फरार रहने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घ...