मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार के पास बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूट के जेवर, मोबाइल बरामद हुआ। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि फूलपुर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ मुड़ियार ईदगाह के पास मौजूद हैं। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.