फिरोजाबाद, जून 11 -- दक्षिण थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी भाग जाने में सफल हो गया। मोहल्ला जोशियान निवासी महेश के मकान से 13 अप्रैल की रात लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए दो टीम गठित की। बुधवार देर रात इलाका पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आदिल उर्फ कादिर पुत्र मजहर अली निवासी शाही मस्जिद के पास, मोहल्ला कटरा पठानान अपने साथी मुस्ताक अली पुत्र बाबू अली निवासी गोपी कालोनी थाना करहल जिला मैनपुरी के साथ लालऊ में चोरी के माल को बेचने के उद्देश्य से आ रहा है।इलाका यह भी पढ़ें- मुठभे...