फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पुन्हाना क्षेत्र के नई गांव में अपराध जांच शाखा नूंह और पुन्हाना की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर रहीस को दबोच लिया। इस दौरान अपराध जांच शाखा के एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल हिस्ट्रीशीटर को नल्लड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस काफी समय से आरोपी हिस्ट्रीशीटर रहीस की तलाश में जुटी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नई गांव में हो सकता है। सूचना पर पुलिस की टीम शनिवार तड़के नई गांव स्थित एक कमरे में आरोपी को दबोचने के लिए पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर देसी कट्टे से गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली अपराध जांच शाखा के सिपाही गौतम के पैर को छ...