झांसी, मार्च 11 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गुजरे दिनों शिशु मंदिर स्कूल के पास पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हुई हत्या से पुलिस ने परदा उठाया है। मंगलवार तड़के ग्रामोदय ब्रिज के पास से मुठभेड़ में तीन 20-20 हजार के इनामिया बदमाशों को धर-दबोचा। उनके पास से तमंचा, कारतूस व हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। तीनों मध्य प्रदेश भागने की फिराक में थे। मोहल्ला नईबस्ती कटरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी अशोक श्रीवास पूर्व पार्षद हैं। उनका 38 वर्षीय बेटा सतीश श्रीवास शनिवार को चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। तभी सुखनई नदी के मझघटा पुल के पास सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चौक स्कूल के बाहर पीछे से हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी कड़ी में मंगलवार तड़के थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.