ललितपुर, जुलाई 16 -- ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत में रहने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश की ओर से चली गोली के जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और गोली उसके पांव में जा लगी। आरोपित के पास से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा, कार, मोबाईल फोन और शराब की बोतल बरामद हुई। बीते रोज एक महिला ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी उन्नीस वर्षीय पुत्री को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ 25 वर्षीय बादल राजा पुत्र रामराजा निवासी ग्राम खड़ेरा और उसके दोस्त 25 वर्षीय सुरेन्द्र सेन पुत्र राकेश सेन निवासी ग्राम बमरौली ने कार के भीतर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के समय 25 वर्षीय रविशंकर पुत्र फुलचन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम बमरौला कार चला रहा था। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मु...