फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- रामगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने मिलने पर एसपी सिटी और सीओ सिटी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल लुटेरे को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस लुटेरे के फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। उत्तर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी सुरभि शुक्रवार को न्यू रामगढ़ की पुलिया के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात रही थी। उसी दौरान बाइक सवार तीन लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इसी प्रकार रामगढ़ में ठारपूठा चौराहे के पास भी बाइक सवार तीन लुटेरे एक युवती का मोबाइल लूटकर भाग गए थे। रामगढ़ थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान लुटेरों की तस्वीर मिल गई। यक्ष एप पर तस्वीर डालते ही लुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.