फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने मिलने पर एसपी सिटी और सीओ सिटी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल लुटेरे को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फरार साथियों की तलाश में दबिश दे जा रही है। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक लुटेरा छोटू उर्फ अवनीश पुत्र सरदार निवासी नगला मिर्जा हसमत नगर गड्ढों के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। थाना प्रभारी संजीव दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो लुटेरा फायरिंग करने लगा। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की तो लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ होने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और सीओ सिट...