बिजनौर, फरवरी 2 -- थाना नगीना पुलिस ने युवती से मोबाइल फोन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को युवती ने थाना नगीना पर तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। गांधी मूर्ति से नाले के किनारे पैदल जाते समय दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए थे। नगीना पुलिस शनिवार रात करीब आठ बजे अलेदादपुर रोड तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.