पीलीभीत, जून 1 -- कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शूटर को पुलिस ने बीती देररात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शूटर शाहजहांपुर के खिरनीबाग मोहल्ले का रहने वाला सुमित सागर दियोरिया कला में अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। तभी देररात भीकमपुर से कनपरा जाने वाली सड़क पर पुलिस ने उसे घेर लिया। जब रुकने को इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी फायरिंग में एसओ का हमराह सिपाही गुरुमीत गोली लगने से घायल हुए है। जबाबी कार्रवाई में शूटर के पैर में गोली लगी है। देररात घायलों को पुलिस ने पहले बीसलपुर सीएचसी भर्ती कराया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार को हुई व्यापारी पप्पू हत्याकांड हत्याकांड शनिवार सुबह पुलिस टीम ने ईंटगांव के निकट सुहेला भट्टा के पास मुठभेड़ में लक्की मौर्य निवासी मोहल्ला तिलहर जेई व...