शामली, सितम्बर 15 -- गत 31 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्तों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए सुमित और मोहित उर्फ पंडित की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, मुठभेड़ में सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी ऋषिकुंज कॉलोनी, थाना सिटी, सोनीपत, हरियाणा और मोहित उर्फ पंडित पुत्र महेश शर्मा निवासी बाईयापुर, थाना सदर, सोनीपत, हरियाणा की मृत्यु हुई थी। पुलिस अधीक्षक शामली के 31 अगस्त के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी ने पांच सितंबर को मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।प्रशासन ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो वह 14 अक्टूबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय एसडीएम सदर में उपस्थित हो...