गिरडीह, जनवरी 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सारंडा के जंगल मे सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया झरहा निवासी पतिराम मांझी उर्फ अनल का शव चौथे दिन रविवार को देर शाम पीरटांड़ पहुंचा। पीरटांड़ पुलिस ने रविवार देर शाम पतिराम के शव को परिजनों को सौंप दिया है। शव पहुंचने के बाद गांव में मातम पसरा गया। बताया जाता है कि एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल का शव रविवार को झरहा पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। सारंडा में मुठभेड़ के चौथे दिन पुलिस शव को लेकर झरहा पहुंची। पुलिस के द्वारा पतिराम के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव पहुंचने के बाद गांव की सुनसान गलियां व रोते-बिलखते परिजन पतिराम को खोने का दर्द बयां कर रहा था। मृतक पतिराम मांझी का पारम्परिक रीति रिवाज से सोमवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा। गौरतलब है कि बीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.