रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस की चैन स्नैचर के साथ मुठभेड़ हो गई। बचाव के लिए पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में चैन स्नैचर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया खानसामा निवासी मानसी अपनी मां अनीता और बहन पूनम के साथ स्कूटी से सिविल लाइंस क्षेत्र में आई थीं। आवास विकास कॉलोनी रोड पर रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर मानसी के गले से चेन लूट ली थी। घटना के बाद बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए थे। कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा करने की भी कोशिश की थी। बाद में घटना की जानकारी देने के लिए मानसी व उनके परिवार के लोग सिविल लाइंस थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.