मुठभेड़ में नर्स पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई बाजार में गुरुवार की रात नर्स पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस, और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। पवई बाजार निवासी 48 वर्षीय नर्स दुर्गावती देवी घर में अकेले रहती थी। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह मकान के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में भोजन बनाने गई थी। इस बीच घर में घुसे हमलावरों ने धारदार हथियार से दुर्गावती पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर छत से कूदकर भाग गया था। गंभीर रूप से घायल दुर्गावती को जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दुर्गावती के भाई बृजेश गोंड की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.