मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, 7.15 लाख नकद और लाखों के जेवर बरामद
औरैया, जुलाई 1 -- जनपद के चार थाना क्षेत्रों में हुई आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार-बुधवार की रात बिधूना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 7.15 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो चार पहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बुधवार को औरैया कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह बेला-बिधूना रोड से डह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.