सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव झबीरन रोड पर पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोकश गोली पैर में लगने से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। गुरुवार देर रात देवबंद झबीरन मार्ग पर चेकिंग के दौरान रहमत नगर के निकट पुलिस ने बाईक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उनकी बाइक स्लिप हो जाने से वह गिर गए लेकिन पेड़ की आड़ लेकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों गोकश घायल हो गए। घायल गोकश की पहचान मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी नदीम उर्फ दानिश और मोहल्ला अबुलमाली के सरसटा बाजार निवासी शाकिब कुरैशी उर्फ छोटा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों घायलो को उपचार के लिए सीएचसी में भर्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.