मुठभेड़ में छात्रसंघ महामंत्री सहित पांच गिरफ्तार, दो घायल
सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र में 27 मार्च को एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट के आरोपी छात्रसंघ महामंत्री सहित पांच लोगों को बुधवार की रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुबरी पहाड़ी से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 63 हजार रुपये और अन्य सामान भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने 64 हजार रुपये नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में एज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.