रामपुर, अगस्त 6 -- रामपुर, संवाददाता। गंज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गो-तस्कर दानिश को उपचार के लिए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। बता दें कि दानिश को सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि गंज क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों टांगों में गोली लगी थी। घायल होने के बाद उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया था। मगर वहां से मंगलवार देर रात उसे जांच को जिला अस्पताल लाया गया। अब बुधवार रात को उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को मेरठ रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...