मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गोकशों सहित तीन गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास शनिवार रात में हुई मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे उनके एक साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायलों के उपचार के बाद हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इनका चालान कर दिया। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास रिन्द नदी किनारे 25 अगस्त को गोकशी की एक घटना हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर रनियां पुलिस के साथ, एसओजी व सर्विलांस टीम के अलावा अकबरपुर व रूरा पुलिस की टीमों को भी गोकशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गोकशों सहित तीन गिरफ्तार शनिवार रात मे मुखबिर से गोकशों के बावत जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.