रामपुर, जून 22 -- केमरी पुलिस और दो गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देख दोनों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक के दाहिनें पैर के घुटने से नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी बिलासपुर रामपुर भेजा गया। जबकि,उसके साथी मुकीम पुत्र फईम निवासी ग्राम भैसोडी को भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...