आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास बुधवार की रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशो सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चापड़ आदि बरमाद हुए।घाय बदमाशो मोहित उर्फ मोहीद उर्फ मुफीद निवासी तरावं थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, अमन गोड़ निवासी ककरहवा बैरीडीह थाना देवगांव हाल पता साफीपुर सरपहा थाना देवगांव जनपद, एकलाख उर्फ पतरका निवासी बैरीडीह थाना देवगांव को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के दाएं पैर में गोली लगी है। चौथा बदमाश मोबिन उर्फ कलाम उर्फ गागा निवासी लहुआ कलां थाना देवगांव को पिुलस ने गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...