बलिया, दिसम्बर 21 -- बलिया। बेल्थरारोड नपं के यादव नगर निवासी राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल सभी बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 13 दिसम्बर की रात आयुष की उसके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गश्त के दौरान चैनपुर गांव के पास पुलिस से बदमाशों का सामना हो गया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से नितिश यादव उर्फ अभयरंजन पुत्र राजमंगल यादव निवासी ग्राम नवादा थाना भीमपुरा, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी विसुनपुर बलेसर थाना भीमपुरा, दीलीप यादव उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.