फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- उत्तर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में आगरा का टप्पेबाज गैंगस्टर गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी सहित बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आते देख संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायर किया तो टप्पेबाज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव पुत्र राकेश पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा आजमपाड़ा रोड डॉ. वाली गली थाना शाहगंज, आगरा बताया। मुठभेड़ की जानकारी होने पर एसपी सिटी रवि शंकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.