फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- एका थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अंतरजनपदीय बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों सहित कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। गांव दलेलपुर निवासी पशु पालक रामदीन की तीन अप्रैल की रात बदमाश भैंस चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी आदित्य लाग्हे ने थाना प्रभारी संजुल कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित कर भैंस चोरी मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। रविवार सुबह पांच बजे पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में झालगोपालपुर पुल के निकट वाहन चेकिंग कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.