कानपुर, मई 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली के हरदिया नाला गांव के पास बीती 24 मई को मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने कान के बाले छीन ले जाने के दूसरे आरोपित को शिवली पुलिस ने मंगलवार रात केशरी निविदा गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी है।24 मई को हरदिया नाले गांव के पास पशुबाड़े के बाहर कंडे पाथ रही महिला से रामजानकी मंदिर का रास्ता पूछने के नाम पर उसके बाले छीनकर फरार हो गए थे। बदमाशो की तलाश में लगी पुलिस ने जल्लापुर सिकंदरा के इस्माइल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाला व लूट में प्रयुक्त हुई सफेद बाइक बरामद की थी। यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला से बाले छीनने का आरोपित पकड़े गए आरोपित ने दूसरे साथी का नाम राहुल कंजड़ निवासी अकबरपुर बताया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसकी जानकारी मिलने...