बिजनौर, अप्रैल 25 -- नूरपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नंगली जाजू में मुठभेड़ के दौरान चोरी के चार आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ माह पूर्व नंगली जाजू में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग गोहावर मार्ग पर बिजलीघर के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ पहुंच कर घेराबंदी कर दी। जिसपर वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें सतीश उर्फ गुलफाम निवासी योगेंद्र नगर भोपा जिला मुजफ्फरनगर व अनिल निवासी नई बस्ती मंडावर पैर में गोली लगने से घायल हो गए।इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.