संभल, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र के टिकटा रोड आनंदपुर चौराहा पर सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार हुए दूसरे पशु तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पहले ही पुलिस की गोली से घायल हो गया था। आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस समेत बाइक तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान एक तस्कर शहीद निवासी गांव मिर्जापुर हाल निवासी मोहल्ला कुरैशियान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि उसका साथी सुलेमान निवासी गांव जनेटा थाना बनियाठेर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था...