मथुरा, जून 13 -- बैकुंठ धाम सिटी, पालीखेडा, गांव महोली रोड पर गुरुवार रात जचौंदा के समीप गार्ड को बंधक बना मारपीट कर ट्रांसफॉर्मर से तार चोरी-लूटने के मामले में प्रकाश में आये कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। गुरुवार रात प्रभारी निरीक्षक हाईवे प्रशांत कपिल, स्वाट प्रभारी अजय वर्मा, एसओजी प्रभारी संदीप कुमार, उप निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह, नितिन राठी, सोरभ तैवतिया को सूचना मिली कि गोवर्धन क्षेत्र में जचोंदा के समीप कालोनी से ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान गार्डों को बंधक बना मारपीट कर ट्रांसफार्मर से कीमती तार व अन्य सामान चोरी-लूट करने के मामले में प्रकाश में आये और 25-25 हजार रुपये के दो इनामी शातिर सफेद रंग की कार से घटना करने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ...