मुठभेड़ हुई तो हम नहीं, 10-15 पुलिस वाले मरेंगे; खुली चुनौती देने वाले कुंदन ठाकुर का खेल खत्म
पटना, मार्च 17 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में सोमवार की देर रात पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके में आतंक बन रहे क्रिमिनल गैंग के सरगना कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांश दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। रात करीब 2.30 बजे हुए एनकाउंटर में एसटीएफ के जवान राम यादव भी शहीद हो गए हैं। महज 20 साल उम्र के कुंदन ठाकुर को सहायक थानेदार को फोन पर धमकाना महंगा पड़ा, जिसका अंत कुंदन और प्रियांश के मारे जाने से हुआ। चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को धमकी देने का ऑडियो कल ही वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर चकिया थाना में सोमवार को केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही गैंग की तलाश तेज कर दी थी और देर रात उन्हें गैंग के छुपे होने की जगह का पता चल गया। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए पता कर लिया कि कुंदन ठाकुर का गैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.