मुठभेड़ में 85 लाख की डकैती का आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ टीम से सोमवार देर रात मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अजय उर्फ कालिया घायल हो गया। आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में हुई 85 लाख रुपये की डकैती में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि अजय वारदात की योजना बनाने के लिए एमजी रोड स्थित रोज गार्डन के पास आएगा। इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सादे कपड़ों में इलाके की घेराबंदी कर दी। जब आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सीधे इंस्पेक्टर रोहित की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.