सहारनपुर, मार्च 20 -- चिलकाना। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में चली पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया गुरुवार को पुलिस टीम साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा किया तो करीब 100 मीटर आगे खुद को घिरता देख बदमाशों ने बाइक गिराकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि उसका साथी जंगल में फरार हो गया।घायल बदमाश की पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.