मथुरा, फरवरी 5 -- थाना गोवर्धन अंतर्गत जमुनावता बाईपास डीग से मथुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर थाना व एसओजी पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये इनामी साइबर शातिर घायल हो गया। उसके कब्जे से बाइक, असलाह बरामद कर उपचार को भर्ती कराया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत गुर्जर, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव टीम के साथ क्षेत्र में इनामी, साइबर शातिरों की तलाश में भ्रमण पर थे। बताते हैं कि रात करीब साढ़े 10 बजे गांठोली-जमुनावता बाईपास पर डीग से मथुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम को देख बाइक छोड़ फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जबावी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.