मथुरा, दिसम्बर 27 -- थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम की गश्त के दौरान गांठौली से देवसेरस की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार रात मुठभेड हो गयी। इसमें 25 हजार रुपये का इनामी शातिर साइबर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद कर उपचार को भर्ती कराया। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव टीम के साथ वांछित इनामियों की तलाश में गश्त पर थे। बताया कि भी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गुरुवार रात नौ बजे गाठोली से देवसेरस की ओर जाने वाले बंबे की ओर चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस टीम को देख बाइक छोड़ पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिं...