मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बलिया, जून 6 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के आरोपी इनामिया बदमाश को पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज कराने के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।दोकटी पुलिस और एसओजी की टीम इलाके में चक्रमण कर रही थी। इसी बीच दोकटी ढाला के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को जवानों ने संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। जख्मी बदमाश की पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा निवासी धीरज सिंह के रुप में हुई। इसके बाद उसे सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश पर 25 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.