बदायूं, सितम्बर 23 -- बदायूं/ककराला, हिटी। गोकशी की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखे, छुरी और रस्सी बरामद हुई है।

मुठभेड़ का विवरण अलापुर थाना पुलिस की ककराला-कादरचौक रोड पर ईंट भट्ठे से करीब 200 मीटर पहले मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कादर चौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव के रहने वाले गो तस्कर जुम्मन पुत्र गट्टे को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। जुम्मन पर सात सितंबर को हुई गोकशी की घटना के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ आशेष नाथ सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जुम्मन ने पुलिस टीम पर चार राउंड ...