बरेली, मार्च 25 -- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोमांस तस्कर गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, एक दरोगा भी घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोमांस तस्कर कामिल उर्फ नक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक दरोगा भी गोली की रगड़ लगने से घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:35 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी के एक मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी कामिल उर्फ नक्ता बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के पास जंगल में मौजूद है और वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरोगा पंकज कुमार के बाजू को छू...