फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। चांदपुर व बिंदकी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामिया व हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना चांदपुर क्षेत्र के धमनाखुर्द रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उसने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर हुई मुठभेड़ में बदमाश धरमवीर उर्फ राज लोधी निवासी गौसपुर, थाना कल्याणपुर, फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक बाइक, चेन, अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर विभिन्न थानों में करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं हिस्ट्रीशीटर भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.