शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- जैतीपुर(शाहजहांपुर)। जैतीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी शातिर लुटेरे चंदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान रोकने पर चंदन और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदन के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसका साथी शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी जैतीपुर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, चंदन जैतीपुर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, वीवो मोबाइल फोन और 2,040 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा लूट से संबंधित सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब भी बरामद की गई।

पुलिस की चेकिंग कार्रवाई ...