बाराबंकी, मार्च 23 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रविवार रात स्वाट व पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार कराया गया है। थाना मसौली क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास रविवार देर रात पुलिस टीम गश्त व चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जकरिया गांव की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।घायल आरोपी की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.