फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- टूंडला पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी एटा निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर एसपी सिटी और सीओ टूंडला पुलिस फोर्स संग पहुंच गए। तलाशी में उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। रविवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर रोड पर एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। थाना पुलिस प्रतापपुर रोड पर पहुंची तो बदमाश भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह मारने की नीयत से फायर करने लगा। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा के लिए जबावी फायरिंग की तो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाबी का गुच्छा और एक मोटरसाइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.