गौरीगंज, जुलाई 27 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत जामो पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को गोकशी की योजना बना रहे चार आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथियों को मौके से दबोच लिया गया। एक अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जामो पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे दृगपाल गांव के पास कुछ लोग गड्ढे में गोवंशीय पशुओं को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

गिरफ्तारी की कार्रवाई ...