मुठभेड़ में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
कन्नौज, जुलाई 29 -- सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से सकरावा रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड पर बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया। मौके से पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया है। घटना के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सौरिख थाना पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लिंक रोड पर घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.