मुठभेड़ में साथी सहित लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद, जून 24 -- खैरगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार सुबह लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को साथी सहित मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उनसे महिला से लूटे गए सोने के टॉप्स, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मंगलवार को रविंद्र कुमार पुत्र सौदान सिंह अपनी ससुराल गांव नगला पिपरानी थाना नसीरपुर से अपनी पत्नी कुसमा देवी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव भकारि लौट रहा था। सांती-हाथवंत रोड पर गांव कनवारा के निकट बाइक सवार दो लुटेरे उसकी पत्नी के कान से सोने के टॉप्स लूटकर भाग गए थे।बुधवार सुबह सूचना दी कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों युवक सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.