प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- - लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर के पूरनपुर खजूर प्राथमिक विद्यालय और जीजीआईसी शीतलमऊ की शिक्षिकाओं से चेन लूट में 25 हजार के इनामी दूसरे आरोपी से भी रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास तमंचा, उसकी बाइक बरामद कर उसके लालगंज ट्रामा सेंटर भेज दिया।दोनों शिक्षिका से चेन छिनैती के आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी। जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया था। रविवार रात लालगंज कोतवाल आलोक कुमार कस्बे के पास चेकिंग कर रहे थे तो दूसरा आरोपी महेशगंज के महमदापुर चारपुरा निवासी सतीश पटेल बाइक से तेजी से भाग निकला। सूचना पर एसओ लीलापुर ...